उद्योगपतियों ने गोयल से कहा, भेल को आर्डर दिलाएं, हमारी फैक्टरियां हो रहीं हैं बंद
भोपाल। राजधानी प्रवास पर आए केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयुष गोयल को भोपाल और मंडीदीप के इंडस्ट्रीयलिस्टों ने अपनी समस्याएं बताई। इसमें उनसे कहा गया कि भेल को कम आर्डर मिल रहे हैं, इस कारण भोपाल में फैक्टरियां जो इंसलरीस हैं बंद हो रही हैं और लोग बेरोजगार हो रहे हैं।
गोयल को संघ की संस्था लघु उद्योग भारती ने शनिवार सुबह विश्व संवाद केंद्र में गोयल का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज के लोगों ने कहा कि यहां 11 सौ इकाइयों में 35 हजार कर्मचारी हैं। भेल भोपाल का टर्न ओवर पहले 50 हजार करोड़ था जो घटकर 27 करोड़ रह गया है। यहां के आर्डर जगदीशपुर ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इससे भोपाल में काम नहीं मिल रहा। भेल में आर्डर बढ़ाने की मांग की गई। उन्हें बताया गया कि महाराष्ट्र बिजली बोर्ड वहां से सी फार्म देता है नेकिन मप्र तक आ नहीं आ पाता। सी फार्म की अनुपल्ब्धता के कारण यहां सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट रिकवरी निकालता है। इस कारण बहुत यूनिटें बंद होने के कगार पर हैं। उनसे भारतीय विद्युत अधिनियम में चार्टर्ड विद्युत अभिंयता द्वारा विद्युत इकाइयों में निरीक्षण के नियम बनाने का भी आग्रह किया गया। इस मौके पर संस्था के मदनमोहन शर्मा, नरेंद्र सोनी, संजय अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।