बुरहानपुर में अर्चना चिटनीस का सिंगल नाम, काला पीपल से घनश्याम, मंडला से संपतिया उइके
धर्मेंद्र पैगवार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें मध्य प्रदेश विधानसभा के सभी बाकी 94 उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने की उम्मीद है। आज कल में ही यह सूची जारी कर दी जाएगी। भाजपा को भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट पर प्रत्याशी चयन में सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। यही दिक्कत इंदौर तीन और इंदौर पांच नंबर सीट को लेकर है। 
भारतीय जनता पार्टी कोर ग्रुप ने होशंगाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीता शरण शर्मा का सिंगल नाम तय किया था, लेकिन कांग्रेस ने सूची पहले जारी कर उनके भाई गिरजाशंकर शर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब वहां  नया उम्मीदवार Dr राजेश शर्मा य प्रशांत हरने हो सकते हैं।  सिवनी मालवा से प्रेम शंकर वर्मा का सिंगल नाम दिया है। बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और नेपानगर से मंजू दादू का नाम भी लगभग फाइनल है। यह कांग्रेस से इस्तीफा देकर उपचुनाव में भाजपा से चुनाव जीती शोभा कसादकर का टिकट लगभग कट गया है। कालापीपल से कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार कुणाल चौधरी के खिलाफ उन्हीं की जाति से संबंध रखने वाले घनश्याम चंद्रवंशी को भाजपा मैदान में उतार रही है। 2 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी को भाजपा त्योंथर से टिकट दे रही है। यहां से पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकांत तिवारी के बेटे भी दावेदार थे। आदिवासी बाहुल्य सीट मंडला में संपतिया उईके का नाम लगभग तय है। भोपाल दक्षिण पश्चिम में पिछला चुनाव हारे पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के अलावा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी व प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी में से किसी एक के नाम पर फैसला होगा। कोर ग्रुप की बैठक में भी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है इसलिए फैसला संसदीय बोर्ड पर छोड़ दिया गया है। इस सीट पर दो अन्य दावेदार बीडीए उपाध्यक्ष सुनील पांडे और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्रवण मिश्रा भी दावेदार थे। उनके नाम पर कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा हुई लेकिन भोपाल में उत्तर से आलोक शर्मा और हुजूर से रामेश्वर शर्मा दो ब्राह्मण उम्मीदवार घोषित होने के कारण भाजपा भोपाल दक्षिण में तीसरा ब्राह्मण उम्मीदवार देने से बच रही है। यहां वैश्य वर्ग से ही कोई उम्मीदवार होगा।
भोपाल के करीब लगी रायसेन जिले की भोजपुर सीट से पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा  नजर आ रहे हैं। विदिशा जिले में भाजपा नए चेहरों पर दाव लगा रही है। गंजबासौदा और शमशाबाद के मौजूदा विधायकों की टिकट कट सकते हैं। गंजबासोदा से हरि सिंह रघुवंशी और शमशाबाद से सूर्य प्रकाश मीणा को मौका मिल सकता है। पिछले चुनाव में विदिशा सीट गंवा चुकी भाजपा इस बार तोरण सिंह दांगी के अलावा पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई की बेटी ज्योति शाह के नाम पर विचार कर रही है। दांगी को मौका मिल सकता है।  कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे का टिकट भी खतरे में है उनकी जगह वीर सिंह पवार को मौका मिल सकता है। बीना सीट पर भाजपा तमाम विरोध के बाद महेश राय के नाम पर मुहूर लगाती दिख रही है। 
इंदौर में सीट नंबर तीन और पांच को लेकर जबरदस्त संघर्ष है। इंदौर 5 में मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया के अलावा नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे में से किसी एक के नाम पर फैसला होगा। तीन नंबर में गोलू शुक्ला के अलावा महापौर पुष्यमित्र भार्गव का नाम जुड़ा है। पार्टी गोलू शुक्ला को चुनाव लडाकर इंदौर एक से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे संजय शुक्ला की ताकत को आधा करना चाहती है। 
महू से उषा ठाकुर और धार में सहमति नहीं बन पाने के कारण नीना वर्मा की वापसी हो सकती है। यहां से संघ ने सचिन दबे का नाम दिया है। धार से दिलीप पंडोडिया और राजीव यादव भी टिकट मांग रहे हैं।
2018 के चुनाव में भाजपा ने ग्वालियर पूर्व से जिन पूर्व मंत्री माया सिंह का टिकट काटा था उन्हें भाजपा से कांग्रेस में जाकर विधायक बने डॉक्टर सतीश सिकरवार के सामने भाजपा उतार सकती है। ग्वालियर दक्षिण से पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा और नारायण सिंह कुशवाहा का नाम है। भिंड से पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को मौका मिलता दिख रहा है। यहां से पिछला चुनाव बसपा से जीते संजीव सिंह कुशवाहा संजू और रिटायर्ड आईएएस राजीव शर्मा का नाम है। 
मेहगांव सीट से राकेश शुक्ला को मौका मिल सकता है यहां से पार्टी के पास चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी का भी नाम है। 
80 साल के नागेंद्र सिंह को भी मौका
सतना जिले की नागौद सीट से 80 साल की उम्र पार कर चुके पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह नागौद को भाजपा फिर से मैदान में उतर रही है इसी तरह मौजूदा मंत्री रामखेलावन पटेल को अमरपाटन से टिकट दिया जा रहा है और शिक्षा मंत्री केंद्र सिंह परमार भी अपना टिकट बचाने में सफल हो गए हैं उनकी सीट भी नहीं बदली जा रही है।

न्यूज़ सोर्स : bjp madhya pradesh